हिरासत में मौतों पर झारखंड हाईकोर्ट से सरकार से मांगा जवाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पुलिस कस्टडी और न्यायिक हिरासत में हुई मौतों पर विस्तृत जानकारी मांगी है। अदालत ने गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि यह जानना आवश्यक है कि हिरासत में मौत के मामलों को मजिस्ट्रेट के संज्ञान में लाया गया था या नहीं। अदालत ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 176 (1-ए) अथवा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 196 (2) के तहत ऐसे मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य है।

जनहित याचिका में झारखंड विधानसभा के एक आधिकारिक दस्तावेज का हवाला दिया गया है। इसमें राज्य सरकार ने स्वीकार किया था कि वर्ष 2018 से 2021 के बीच झारखंड में करीब 166 लोगों की मौत पुलिस कस्टडी या न्यायिक हिरासत में हुई।

इस जनहित याचिका में अदालत से मांग की गई है कि सभी हिरासत में हुई मौतों की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारी तय हो सके।

अदालत ने गृह विभाग के सचिव से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि संबंधित मामलों में मजिस्ट्रेटी जांच की प्रक्रिया अपनाई गई या नहीं। साथ ही यह भी पूछा है कि विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की है।इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद शादाब अंसारी उपस्थित हुए। अदालत ने इस जनहित याचिका पर अगली सुनवाई 25 सितंबर को तय की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए