130वें संविधान संशोधन के खिलाफ आज विधानसभा में जोरदार विरोध करेगी कांग्रेस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने झारखंड विधानसभा के भीतर और बाहर कांग्रेस व INDIA गठबंधन के विधायक 130वें संविधान संशोधन के खिलाफ आज जोरदार विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदीप यादव ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह निर्णय 23 अगस्त को मुख्यमंत्री और सदन नेता के साथ हुई बातचीत, तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और संसदीय कार्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा गठबंधन सरकार “संविधान के शुद्धीकरण” के नाम पर मनमानी और छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। प्रदीप यादव ने स्पष्ट कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब विपक्ष को एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कांग्रेस और गठबंधन के सभी विधायकों व मंत्रियों से इस विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी की अपील की। यादव ने कहा, “आज की आवश्यकता है कि हम संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज़ उठाएं।” इस दौरान विपक्षी दलों के विधायक विधानसभा परिसर के भीतर और बाहर दोनों जगहों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। माना जा रहा है कि इस दिन सदन का माहौल काफी गरम रह सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह