सांप ने डसा तो डब्बे में जिंदा सर्प लेकर इलाज के लिए पहुंचे परिजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पलामू । जिले में सांप के डसने का एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां परिजन मरीज के साथ जिन्दा सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गए। जिले के पिपराटाड़ थाना क्षेत्र के गांगो गांव के एक घर में बुधवार सुबह चौकी पर बैठी छह साल की बच्ची रागिनी कुमारी को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। डसने के बाद सांप भाग रहा था, लेकिन परिजनों ने हिम्मत जुटाकर उसे पकड़ा और एक प्लास्टिक के डब्बे में भर दिया। साथ ही बच्ची और सांप को लेकर इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंच गए। हॉस्पिटल में परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि इसी कोबरा सांप ने बच्ची को डसा है। सांप देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि वह डब्बे में बंद था, इसलिए अफरा तफरी की स्थिति नहीं बनी। डाॅक्टर ने बच्ची को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया और इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। परिजनों के मुताबिक डाक्टर को सांप इसलिए दिखाया गया, ताकि सांप को देखकर उसके जहर के बारे में चिकित्सक को पता चल जाए और वे उसके हिसाब से बच्ची का इलाज कर सकें। जब लोगाें ने अस्पताल में सांप लाने की बात सुनी तो उत्सुकतावश डब्बे में बंद सांप की तस्वीर लेने लगी। सांप के साथ अस्पताल में इलाज कराने आने की चर्चा हर तरफ थी। दूसरी तरफ बोकारो चंदपुरा थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में मंगलवार रात एक 60 वर्षीय व्यक्ति को सांप काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई।वहीं मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, रात लगभग 10 बजे पीड़ित को सांप ने काट लिया। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में चंदपुरा के एक अस्पताल लाया गया। लेकिन ज़हर का इलाज करने वाला इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज को बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। किन डॉक्टरों ने रातभर कोई विशेष जांच नहीं की। सुबह अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण