पटना कांग्रेस दफ्तर पर हमला: राहुल बोले—सत्य और अहिंसा कभी हारते नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी राह सत्य, अहिंसा और संविधान को बचाने की है और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वह संविधान की रक्षा की यात्रा जारी रखेंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।”

कांग्रेस का आरोप: भाजपा के इशारे पर हमला

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता अधिकार यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है और इसी कारण पार्टी कार्यालय पर हमला कराया गया। उन्होंने कहा कि पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर राज्य सरकार के एक कैबिनेट मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं के नेतृत्व में हमला हुआ। उन्होंने इसे “कायरतापूर्ण कृत्य” करार दिया और कहा कि भाजपा हमें डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के नाम पर हो रही वोट चोरी का पर्दाफाश करना जारी रखेगी।

“लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं”

वेणुगोपाल ने कहा, “भाजपा को अपने पतन और बिहार की जनता के बढ़ते आक्रोश का अंदाजा हो गया है। यही उसकी हताशा का कारण है। किसी पार्टी कार्यालय पर हमला राजनीतिक गुंडागर्दी का निकृष्टतम रूप है, जिसे माफ़ नहीं किया जा सकता। लोकतंत्र में ऐसी हिंसा की कोई जगह नहीं है और यह भाजपा के असली चाल-चरित्र को उजागर करता है।”

उन्होंने सभी लोकतंत्र प्रेमियों से इस घटना की निंदा और विरोध करने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों