आत्मनिर्भर होते भारत को मजबूत बनाएगा जीएसटी रिफॉर्म : संजय सेठ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। त्योहार के मौसम में राष्ट्र को जीएसटी रिफॉर्म के तहत दिए गए ऐतिहासिक उपहार के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है।सेठ ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नए भारत में नए जीएसटी रिफॉर्म का यह कदम आत्मनिर्भर भारत को और भी मजबूती प्रदान करेगा। इस सुधार से मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों को आगे बढ़ाने में और भी मदद मिलेगी। यह मोदी सरकार की 140 करोड़ देशवासियों को दी गई वो सौगात है, जो विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस वर्ष लाल किले की प्राचीर से वादा किया था कि इस दीपावली जीएसटी में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म से देशवासियों को डबल बोनस मिलने वाला है।सेठ ने कहा कि अब टैक्स के केवल पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो ही स्लैब होंगे। इस सुधार का फायदा देश के आम जन के जीवन में देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य बीमा, स्वास्थ्य संबंधी जरूरी चीज, शिक्षा से जुड़ी जरूरी चीज, इन सबको पूर्णत: जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। जीवन रक्षक दवाएं भी जीएसटी से मुक्त हो चुकी हैं। रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होने वाली सामग्री, किसानों के लिए जरूरी उपकरण, छोटे और मध्यम वर्ग के द्वारा उपयोग की जाने वाली गाड़ियां जैसी वस्तुओं पर जीएसटी को न्यूनतम किया गया है। नि:संदेह यह कदम देश की जनता के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन लाने वाला होगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता है कि वह देश के हर वर्ग की जरूरत का ध्यान रखते हैं। मोदी सरकार का यह निर्णय आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते भारत का वह कदम है, जो हमें विकसित भारत तक ले जाने में सफलता दिलाएगा। इस सुधार का फायदा गरीब और मिडिल क्लास से लेकर हर छोटे-बड़े उद्यमी को होगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन