शिक्षकों ने शपथ पत्र देने से किया इंकार, शिक्षक दिवस पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रांची इकाई के आह्वान पर मंगलवार को बड़ी संख्या में प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक कचहरी स्थित शिक्षा परिसर पहुंचे और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) रांची बादल राज के आदेश के खिलाफ विरोध जताया। संघ के अनुसार, डीएसई ने हिंदी टिप्पण परीक्षा पास करने को आधार बनाकर जिले के करीब तीन हजार शिक्षकों की जुलाई माह से वार्षिक वेतनवृद्धि रोक दी है। इसके बाद उनसे प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी के समक्ष शपथ पत्र जमा करने की मांग की गई है। शिक्षकों ने इसे अव्यवहारिक और अमर्यादित करार देते हुए शपथ पत्र देने से इंकार कर दिया। संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि शिक्षकों को हिंदी टिप्पण परीक्षा से पहले ही मुक्त कर दिया गया था, बावजूद इसके वेतनवृद्धि रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्थापित नियमों से परे डीएसई की कार्यशैली से शिक्षक आक्रोशित हैं और आंदोलन करने को विवश हैं। आंदोलन के प्रथम चरण में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को दोपहर 1 बजे कचहरी स्थित शिक्षा परिसर में डीएसई के आदेश की प्रति जलाकर विरोध दर्ज करेंगे। इसकी तैयारी सभी प्रखंडों में चल रही है। बैठक में अनूप केशरी, राकेश कुमार, अजय ज्ञानी, संतोष कुमार, सलीम सहाय, कृष्ण शर्मा, गोवर्धन महतो, सतीस बड़ाइक, सुमंत कुमार लाल, शिवनाथ टोप्पो, विजय मुंडा, सहदेव कुमार, शमीम अंसारी, कमलेश कुमार, जुबैर अंसारी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक