पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया दीपोत्सव, दी दीर्घायु की शुभकामनाएँ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार की शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। भाजपा महिला मोर्चा ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए दीपोत्सव का आयोजन किया। सैकड़ों दीपों की रोशनी से कार्यालय परिसर आलोकित हो उठा और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने सम्मान और स्नेह को व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर और मिठाइयाँ बाँटकर की गई। महिला कार्यकर्ताओं ने मिलकर जन्मदिन गीत प्रस्तुत किया और मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी कुमुद झा ने इस अवसर पर कहा, “आज हमारे देश के शिल्पकार और करिश्माई नेतृत्वकर्ता नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है। महिला मोर्चा की ओर से दीपोत्सव मनाकर हमने उनके प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त की हैं। हम सभी उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।”
वहीं वरिष्ठ नेत्री रेणुका देवी ने कहा, “हम सभी बहनों को गर्व है कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों को छू रहा है। आज हम सबने उनके दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना की।”
दीपोत्सव के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक परिधानों में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। पूरे आयोजन स्थल पर दीपों की झिलमिलाहट और देशभक्ति के नारों से वातावरण ऊर्जा और श्रद्धा से परिपूर्ण हो उठा। वहीं कार्यक्रम स्थल पर फ़ोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई थी,जिसमें पीएम मोदी के राजनीति जीवन यात्रा को दिखाया गया था। फ़ोटो प्रदर्शनी को देखने सकड़ों लोग भाजपा कार्यालय पहुंचे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष