मोदी बोले– नवरात्र सभी के जीवन में लाए सुख, शांति और समृद्धि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नवरात्र के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि यह पर्व आध्यात्मिक और राष्ट्रीय ऊर्जा को नयी ऊर्जा प्रदान करने का पर्व है।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा “सभी को नवरात्र की अनंत शुभकामनाएँ। भक्ति, साहस, संयम और संकल्प से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के जीवन में नयी शक्ति और आत्मविश्वास लेकर आए। जय माता दी!”श्री मोदी ने ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में स्वदेशी आंदोलन को और बल मिलेगा प्रधानमंत्री ने कहा, “इस बार नवरात्र का पावन अवसर बहुत खास है। जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ, इस दौरान स्वदेशी के मंत्र को भी नयी ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, हम सब मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयास करें।”प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा “आज नवरात्र के दौरान माँ शैलपुत्री की पूजा का विशेष अवसर है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि देवी माँ के प्रेम और आशीर्वाद से सभी का जीवन समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो,”गौरतलब है कि नौ दिनों की अवधि वाला नवरात्र त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और देवी दुर्गा के नौ रूपों का सम्मान करता

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों