गुमला में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर…

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गुमला : जिला के घाघरा-बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जालिम जंगल में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जेजेएमपी कमांडर ब्रजेश यादव को उसकी टीम सहित घेर लिया। करीब दो घंटे चली गोलीबारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली और तीन कुख्यात उग्रवादी ढेर हो गए। मारे गए उग्रवादियों की पहचान लालू लोहरा (लोहरदगा), छोटू उरांव (हुसीर, लातेहार) और सुजीत उरांव (लोहरदगा) के रूप में हुई है। लगातार गुमला पुलिस उग्रवाद को लेकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस की टीम इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रही है। पूर्व में बड़ी संख्या में इसी संगठन के उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद ब्रजेश यादव ने खुद को कमांडर घोषित कर संगठन की कमान संभाली थी। पुलिस का कहना है कि ब्रजेश किसी भी हाल में पकड़ा या मारा जाएगा। इस मुठभेड़ से जेजेएमपी को करारा झटका लगा है और सुरक्षा बलों का अभियान और भी आक्रामक रूप ले चुका है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार