बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, शाम 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो जाएगा। निर्वाचन आयोग आज शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें इन तारीखों की घोषणा होगी। सूत्रों का कहना है कि एक या दो चरण में ही पूरे प्रदेश में इलेक्शन होगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में उपचुनाव का भी ऐलान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयोग की टीम बीते सप्ताह पटना पहुंची थे और तैयारियों का जायजा लिया था। अब दिल्ली से तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 30 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। इसके साथ ही चुनाव की गहमागहमी बढ़ गई है। उसी दिन सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के माध्यम से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक कर उन्हें इसकी सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंप दी गई। इसके बाद आयोग ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की है और जिलेवार जानकारी जुटाई गई है। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों के प्रशिक्षण का काम भी शुरू किया गया है। चुनाव का ऐलान होने के साथ ही एनडीए और महागठबंधन के बीच भी पहले सीट बंटवारे और फिर उम्मीदवारों के ऐलान पर मंथन तेज होगा। आमतौर पर बिहार में कई चरणों चुनाव होते रहे हैं। ऐसे में यदि एक या दो राउंड में ही इलेक्शन हुए तो यह अहम होगा। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में तीन राउंड में वोटिंग हुई थी। पहले राउंड में 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। इसके बाद 3 और 7 नवंबर को वोट डाले गए थे। वहीं 2015 में 5 चरणों में वोटिंग हुई थी। इससे पहले 2010 में 6 राउंड, अक्टूबर 2005 में 4 चरणों में वोटिंग हुई थी। इसके अलावा फरवरी 2005 वाले चुनाव में तीन राउंड में मतदान कराया गया था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए