रांची। रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थी दिवाकर आनंद और दीक्षा कुमारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। दिवाकर डोरंडा महाविद्यालय, रांची के छात्रा और दीक्षा रांची विमेंस महाविद्यालय की छात्रा हैं। राष्ट्रपति ने उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया। इनको मिले सम्मान पर आरयू के कुलपति डॉ डीके सिंह ने कहा कि दिवाकर और दीक्षा ने एनएसएस के माध्यम से सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इसके कारण उन दोनों को सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया है। आज रांची विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। यह पुरस्कार से दोनों को आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा मिलती रहेगी । आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि आज दिवाकर और दीक्षा के साथ पूरे देश के 30 एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति के हाथों एनएसएस का सर्वोच्च सम्मान मिला है। दोनों की इस उपलब्धि पर रांची विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी अजय कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलानुशासक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, सीसीडीसी डॉ पीके झा, वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप प्रसाद, कुलसचिव डॉ गुरु चरण सिंह, उपकुलसचिव डॉ अजय लकड़ा, पूर्व डीआर 1 डॉ प्रीतम कुमार, डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, रांची विमेंस महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विनीता सिंह के साथ एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कंचन मुंडा ने बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




