कुड़मी समाज के एसटी में शामिल करने की मांग को आदिवासियों ने निकाली आक्रोश रैली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो ; बुधवार को आदिवासी समाज ने कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग बिरसा मुंडा नया मोड़ चौक पर एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सरकार को चेतावनी दी गई कि उनकी संस्कृति, पहचान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
रैली के दौरान आदिवासी संगठनों ने सरकार को चेताया कि वे अपनी संस्कृति, पहचान और परंपरा से समझौता नहीं करेंगे। नेताओं ने कहा कि कुर्मी समाज को एसटी सूची में शामिल करने की मांग आदिवासी हक और अस्तित्व पर हमला है। मौजूद लोगों ने कहा कि कुड़मी समाज से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन जब हमारी पूजा-पद्धति, भाषा, रहन-सहन और परंपरा अलग है, तो उन्हें आदिवासी कैसे माना जा सकता है? जंगल और प्रकृति से हमारा रिश्ता है, यही हमारी पहचान है। इस पर किसी तरह की चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रैली में जयपाल नगर, बिरसा वासा, गुमला नगर, बांसगौड़ा और जिहादगढ़ जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भीड़ की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। डीसी कार्यालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस ने अतिरिक्त बलों की तैनाती की थी। आदिवासियों ने डीसी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा बता दें कि यह रैली राज्यव्यापी आदिवासी आक्रोश महारैली अभियान का भाग है, जो 19 सितंबर को चाईबासा से शुरू हुई थी और यह 25 अक्टूबर को घाटशिला में समाप्त होगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत