छत्तीसगढ़ में 1.5 करोड़ का इनामी नक्सली सोनू दादा 60 साथियों सहित आत्मसमर्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रायपुर। माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। संगठन के केंद्रीय कमेटी मेंबर (सीसीएम) भूपति उर्फ सोनू दादा ने सोमवार को अपने 60 साथियों के साथ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। भूपति पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में से 50 नक्सलियों ने हथियार समेत सरेंडर किया है। इनमें तीन डीकेएसजेडसी (डींडकारी जोनल कमेटी) सदस्य और 10 डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) भी शामिल हैं। वह पिछले दो दशकों से माओवादी आंदोलन का रणनीतिक चेहरा माना जाता था और छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र की पुलिस उसके पीछे थी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण केंद्र सरकार की “मिशन 2026” नीति की बड़ी सफलता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में 2026 तक नक्सलवाद के पूरी तरह खात्मे का लक्ष्य तय किया था। पिछले कुछ वर्षों में सरकार के लगातार दबाव के चलते किशनजी एनकाउंटर में मारा गया, उसकी पत्नी सुजाता और अब भाई सोनू दादा ने आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनमें 21 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल थे। इनमें से 30 नक्सलियों पर 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बीते डेढ़ साल में करीब 400 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें अधिकांश बस्तर क्षेत्र के हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और