झारखंड कैबिनेट का फैसला: राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड कैबिनेट ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब न केवल महिला कर्मी, बल्कि एकल पुरुष कर्मचारी भी अपने सेवा अवधि के दौरान 730 दिनों तक चाइल्ड केयर लीव का लाभ उठा सकेंगे। यह कदम शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के पारिवारिक जीवन और पेशेवर जिम्मेदारियों में संतुलन बनाने की दिशा में राज्य सरकार की अहम पहल माना जा रहा है। कैबिनेट ने इसके अलावा कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए हैं। सातवां वेतनमान प्राप्त सरकारी कर्मियों और पेंशनधारियों के लिए 1 जुलाई 2025 से 3% डीए वृद्धि की मंजूरी दी गई, जिससे महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% हो जाएगा। वहीं, 480 सरकारी विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की स्वीकृति भी दी गई। राज्य आकस्मिकता निधि से 166 करोड़ रुपए आपदा प्रबंधन योजना के तहत देने, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक जमशेदपुर में स्टेट ऑफ़ द आर्ट संस्थान के रूप में नए भवन के निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपए, और गोड्डा जिला बराज योजना के लिए 31 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दी गई। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी थानों में विधि व्यवस्था और पेट्रोलिंग के लिए 628 चार पहिया वाहन और 849 दो पहिया वाहन खरीदने के लिए 78 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन पहलों से न केवल शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा, बल्कि कर्मचारियों और समाज को लाभ पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार