CM ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट की दी हरी झंडी , पर्यटन और स्थानीय को मिलेगा रोजगार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के पहले टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा। अधिकारियों ने उन्हें लातेहार जिले के पुटूवागढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित इस परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। यह सफारी पलामू टाइगर रिजर्व के बाहर, बेतला नेशनल पार्क को विकसित करने जा रही है । अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है और इससे डाल्टनगंज, बरवाडीह और मंडल डैम क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों को आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। यह पहल नेतरहाट-बेतला-केचकी से मंडल डैम तक फैले इको-टूरिज्म सर्किट को भी मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि टाइगर सफारी का निर्माण सभी पर्यावरणीय और वन्यजीव संरक्षण मानकों का पालन करते हुए किया जाएगा। इसके माध्यम से झारखंड में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और पर्यटक बाघ व अन्य वन्यजीवों को नजदीक से देख सकेंगे। हेमंत सोरेन ने परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय समुदाय को रोजगार व आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर भी मिलेंगे। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक परितोष उपाध्याय, पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एसआर नाटेश, उप निदेशक प्रजेश जेना, कंसल्टेंट अशफाक अहमद और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक