रांची में 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का समापन, सीएम ने कहा – चुनौतियों के दौर में पुलिस का दक्ष होना जरूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राजधानी रांची में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि किसी भी राज्य की विधि-व्यवस्था की रीढ़ उसकी पुलिस होती है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ राज्य में नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं, ऐसे में पुलिस को तकनीक, अनुसंधान और दक्षता के नए आयामों को अपनाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह तकनीकी युग है, हमारे जवान जितने ज्यादा दक्ष होंगे, समाज में उतनी ही अधिक सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित होगी। हमारी सरकार पुलिस महकमे को आधुनिक बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है।” इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस ड्यूटी मीट में आयोजित तकनीकी अनुसंधान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी प्रतियोगिता में ईमानदारी और समर्पण के साथ भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यही भावना भविष्य की सफलता का आधार बनती है। सीएम सोरेन ने उम्मीद जताई कि झारखंड के चयनित प्रतिभागी आगामी अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में भी राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से तीन उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत झारखंड पुलिस की नई पहचान बनेगी। कार्यक्रम में डीजीपी अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक (एसीबी) प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध अनुसंधान) मनोज कौशिक सहित पुलिस विभाग के कई वरीय और कनीय अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समापन समारोह ने न केवल पुलिस कर्मियों के परिश्रम और समर्पण को सराहा, बल्कि राज्य में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने के संकल्प को भी दोहराया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक