जेपीएससी ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक होगी विभिन्न परीक्षाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने आगामी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है।इस कैलेंडर में नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच विभिन्न पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। आयोग ने बताया है कि अगले साल जनवरी से मार्च के बीच कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. जिसमें फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती शामिल है. इसकी मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. जबकि सहायक वनरक्षी भर्ती मुख्य परीक्षा 6 से नौ फरवरी 2026 तक होगी.आयोग ने परीक्षाओं की संभावित तिथियों का नोटिफिकेशन पीडीएफ फॉर्मेट में अपनी वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर अपलोड की है. झारखंड लोक सेवा आयोग की अन्य भर्तियों से जुड़े अपडेट के लिए भी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है . झारखंड लोक सेवा आयोग के अनुसार, सहायक लोक अभियोजक बैकलॉग नियुक्ति प्रारंभिक परीक्षा इसी साल 13 जनवरी 2025 और नियमित नियुक्ति के लिए परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को होगी. इसके अलावा छठी सीमित उप समाहर्ता लिखित परीक्षा अब अगले साल 10-11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा के 30 नेटबॉल खिलाड़ी खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

गोड्डा। जिले के नेटबॉल खिलाड़ियों का एक दल बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची में 13 अगस्त 2026 को

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 51 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की

बांग्ला अकादमी की मांग पर झारखंड में बांग्लाभाषी आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी

घाटशिला। झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और बांग्लाभाषी समाज के अधिकारों को लेकर राज्य सरकार और बांग्लाभाषी समुदाय के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा