पंजाब सरकार के मंत्रियों ने सीएम हेमंत सोरेन को दिया गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोह का न्योता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में पंजाब सरकार के दो मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पंजाब के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सिख पंथ के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। दोनों मंत्रियों ने बताया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, त्याग, समर्पण और मानवता के प्रति उनके अमूल्य संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से संत-महात्मा, धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंजाब सरकार के आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और बलिदान पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए पंजाब सरकार और आयोजन समिति को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष