JSSC-CGL पेपर लीक मामला: वित्त विभाग के अधिकारी संतोष मस्ताना गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त विभाग में तैनात प्रशाखा पदाधिकारी संतोष मस्ताना को गिरफ्तार किया गया है।JSSC-CGL परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और अभ्यर्थियों से धोखाधड़ी कर रकम वसूलने के आरोपों की जांच CID पहले से कर रही है। अब इस नए गिरफ्तारी से जांच में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संतोष मस्ताना पर पेपर लीक और पैसे की लेन-देन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है। हालांकि, CID ने अभी तक उनके खिलाफ दर्ज सटीक आरोपों और गिरफ्तारी के विस्तृत कारणों की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।इससे पहले भी CID ने इस केस में कई अहम गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें पुलिसकर्मी, इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवान और गिरोह के सरगना शामिल हैं। जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि कुछ आरोपियों ने उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर भारी रकम वसूली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने फिलहाल परीक्षा के अंतिम परिणाम पर रोक लगा रखी है। CID की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष