चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने झारखंड में दी दस्तक, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर झारखंड में दिखने लगा है। मंगलवार शाम से राजधानी रांची समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते ही रिमझिम फुहारों ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 और 30 अक्टूबर को रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, चतरा, गिरिडीह, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, साहिबगंज, गोड्डा और दुमका जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं 30 अक्टूबर को 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में हुई 12 मिमी, जमशेदपुर में 30 मिमी बारिश मंगलवार शाम तक रांची में 12 मिमी और जमशेदपुर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक तेज हवाएं (60–100 किमी/घंटा) चल सकती हैं और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है। किसानों के लिए प्रशासन की सलाह रांची जिला प्रशासन ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिन खेतों में धान या मक्का की फसल कटाई के लिए तैयार है, उन्हें अभी न काटने की सलाह दी गई है। कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखकर तिरपाल या प्लास्टिक शीट से ढकने को कहा गया है। यदि फसलों को नुकसान होता है, तो किसान टोल फ्री नंबर 14447 या मोबाइल नंबर 9431427940 पर सूचना दे सकते हैं। प्रशासन ने तेज हवा और बिजली के पोल गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बारिश से रांची की सड़कों पर फिर जलजमाव दोपहर की बारिश के बाद रांची की कई सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम द्वारा हाल में भरे गए गड्ढों में डाला गया स्टोन डस्ट बह गया, जिससे सड़कों पर फिर से गड्ढे उभर आए। हालांकि, छठ पूजा समाप्त होने के बाद हुई बारिश से लोगों को बड़ी असुविधा नहीं हुई, लेकिन ट्रैफिक पर असर पड़ा। बुधवार से स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में यदि बारिश और तेज हवा जारी रही तो बच्चों के आवागमन में कठिनाई हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 अक्टूबर तक कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश

आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद : पुतिन

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें भारत आमंत्रित करने के

यात्रियों को राहत: इंडिगो ने मांगी माफी, 15 दिसंबर तक टिकट रद्द पर पूरा पैसा वापस

नई दिल्ली : निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से

लोकसभा से ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ पारित

नई दिल्‍ली । लोकसभा ने बुधवार को ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया। यह विधेयक तंबाकू उत्‍पाद पर मौजूदा वस्‍तु एवं