बिहार में आज चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता, स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कद्दावर नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के दो, शाह चार और नड्डा दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने तीनों स्टार प्रचारकों के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न 11 बजे मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के शुगर मिल ग्राउंड और दोपहर पौने एक बजे छपरा के एयरपोर्ट ग्राउंड में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी का आज का दौरा प्रचार अभियान को नई गति देगा। इससे पहले वो 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि राज्य के मतदाता एक बार फिर भाजपा-राजग की शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे।केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे लखीसराय के केआर मैदान, दोपहर 12ः15 बजे मुंगेर के तारापुर के असरगंज, दो बजे नालंदा के हिलसा और अपराह्न सवा तीन बजे पटना के पालीगंज के बस स्टैंड मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा बेगूसराय के बरौनी में दोपहर एक बजे और नालंदा के नगरनौसा में अपराह्न तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।शाह अपनी चुनावी रैलियों में जंगलराज का जिक्र करते हुए लालू यादव के खानदान और समूची कांग्रेस की बखिया उधेड़ देते हैं। गत दिवस एक जनसभा में उन्होंने कहा, ”लालू-राबड़ी ने अगर बिहार में कुछ किया है तो वो है-चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, होटल घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला…। कांग्रेस तो इनसे भी चार कदम आगे है। 2004-2014 में 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले और भ्रष्टाचार किए।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन