नेता की बदौलत ही अधिकारी कुर्सी पर बैठते हैं, गलत व्यवहार उचित नहीं: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पश्चिमी सिंहभूम : जिला मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके सहयोगी खड़े रहे, जबकि विधायक सुखराम उरांव और उपायुक्त चंदन कुमार बैठे रहे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत धीरे-धीरे बहस में बदल गई। दरअसल, नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जिला मानकी मुंडा संघ और विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि उपायुक्त से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया के बीच माहौल अचानक गरमा गया। मिली जानकारी के अनुसार, बातचीत के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को लेकर की गई एक टिप्पणी पर मधु कोड़ा भड़क उठे। उन्होंने कहा कि नेता की बदौलत ही देश चलता है और नेताओं की वजह से ही अधिकारी अपनी कुर्सी पर बैठे हैं। मीडिया देश का चौथा स्तंभ है, उसके साथ गलत व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को जनता की समस्याओं और मांगों को संवेदनशीलता से लेना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग किया कि पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए सभी ग्रामीणों को बिना शर्त रिहा किया जाए, अन्यथा आने वाले दिनों में पूरे झारखंड में व्यापक आंदोलन और बंद का आह्वान किया जाएगा। वहीं, उपायुक्त चंदन कुमार की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बताया जाता है कि चाईबासा शहर में भारी वाहनों के आवागमन के कारण लगातार जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है, जिसके चलते स्थानीय लोग और संगठन नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। उधर, तांबो चौक में 27 अक्टूबर को हुए पुलिस-ग्रामीण टकराव का मामला अब पूरे कोल्हान क्षेत्र में उबाल पर है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को कोल्हान बंद का व्यापक असर देखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चंपिया, आदिवासी हो महासभा, जिला मुंडा मानकी संघ सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और तांबो चौक क्षेत्र में नो-एंट्री लागू करने, गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग वाला ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के दौरान तनावपूर्ण माहौल बन गया, लेकिन बाद में स्थिति को संभाल लिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक