चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से 31 तक भारी बारिश की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण 31 अक्टूबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की आशंका है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि आनेवाले समय में इसके पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। आनंद ने बताया कि गुरुवार को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शुक्रवार को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची, बहरागोड़ा और डाल्टनगंज में कहीं-कहीं बारिश रिकार्ड की गई। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मूसलाधार बारिश हुई। बारिश होने के कारण ठंड बढ़ गई है और लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बच्चों को स्कूल जाने और लोगों के दिनचर्या का काम प्रभावित हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 33.8 डिग्री और सबसे कम लातेहार में 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री जमशेदपुर में 31.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.2, बोकारो में 32.2 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक