ट्रेन में कंबल मांगने पर विवाद, कोच अटेंडेंट ने सेना के जवान की चाकू मारकर हत्या की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार रात को कंबल मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद  एक ट्रेन अटेंडेंट ने सेना के जवान की चाकू मारकर हत्या कर दी। सामला सामने आने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया है।

मृतक सेना के जवान का नाम जिगर कुमार था। जिगर कुमार पंजाब के फिरोजपुर कैंट से गुजरात के अपने गृहनगर साबरमती जा रहा था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाद रात करीब 12:30 बजे हुआ। स्लीपर कोच में सवार जिगर कुमार एसी कोच के अटेंडेंट से कंबल मांगने गए थे। अटेंडेंट जुबेर मेमन ने कथित तौर पर यह कहते हुए कंबल देने से मना कर दिया कि कंबल एसी यात्रियों के लिए हैं।

जुबेर मेमन के यह कहते ही दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। बीकानेर में राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी आनंद ने बताया कि दोनों के बीच बहस होने के बाद मामला गंभीर हो गया। बहस के बाद जेबुर मेमन ने जिगर कुमार को चाकू मार दिया। जुबेर ने जैसे ही जिगर को चाकू मारा, वैसे ही ट्रेन में सवाल सभी यात्री खौफ से चिल्लाने लगे और स्तब्ध रह गए। घटना की जानकारी होते ही टीटीई ने रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी, जिसके बाद जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची। जीआरपी ने बताया कि जुबेर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष