गुमला में भीषण सड़क हादसा: खूंटी के दो युवकों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गुमला ; जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पोकला बाजार के पास बोलेरो और टैंकर की आमने-सामने टक्कर में खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के हांसा गांव निवासी शिवदत्त मांझी और अनुज मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बोलेरो सवार पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी युवक सिमडेगा में आयोजित राम रेखा धाम मेले से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो चला रहे प्रभाष कुमार का वाहन सुबह करीब साढ़े चार बजे पोकला बाजार के पास एक टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। उन्हें कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हो चुकी है और बाकी घायलों का इलाज जारी है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत