रांची में बुजुर्ग से छिनतई, बाइक सवार दो अपराधी एक लाख 13 हजार लेकर फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बुर्जुग से छिनतई का मामला प्रकाश में आया है। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक लाख 13 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, कोकर के पाहन टोली निवासी फिलमोन बा (70) कोकर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर टोटो से पंजाब नेशनल बैंक मेन रोड में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही टोटो लालपुर थाना के पास पहुंची, उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवादो अपराधियों ने टोटो को ओवरटेक किया और पैसे से भरा बैग छीन कर फरार हो गये।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

सिटी एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाल कर जा रहे थे। इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीड़ित ने आरोपितों की पहचान की है। उसके आधार पर अपराधियों के धर-पकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक