रांची में बुजुर्ग से छिनतई, बाइक सवार दो अपराधी एक लाख 13 हजार लेकर फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बुर्जुग से छिनतई का मामला प्रकाश में आया है। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक लाख 13 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, कोकर के पाहन टोली निवासी फिलमोन बा (70) कोकर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर टोटो से पंजाब नेशनल बैंक मेन रोड में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही टोटो लालपुर थाना के पास पहुंची, उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो अपराधियों ने टोटो को ओवरटेक किया और पैसे से भरा बैग छीन कर फरार हो गये।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

सिटी एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाल कर जा रहे थे। इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीड़ित ने आरोपितों की पहचान की है। उसके आधार पर अपराधियों के धर-पकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की