अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प सिखाने का माध्यम है खेल : कल्पना सोरेन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : लोरेटो कॉन्वेंट, रांची के वार्षिक खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं कल्पना सोरेन ने छात्राओं को संबोधित किया और खेलों को जीवन दिशा देने वाली महत्वपूर्ण गतिविधि बताया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प सिखाने का माध्यम है। जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी खेल के मैदान से विकसित होती है। कल्पना सोरेन ने लोरेटो कॉन्वेंट के शैक्षणिक माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था शिक्षा के साथ-साथ मूल्यों और संस्कारों पर समान ध्यान देती है। यहां अनुशासन, निष्ठा, विनम्रता और ईमानदारी पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्राओं को बड़े सपने देखने और साहस के साथ उन सपनों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि लोरेटो कॉन्वेंट केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि वह स्थान है जहां युवा बालिकाओं को आत्मविश्वासी, निर्भीक और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार किया जाता है। शिक्षा और खेल मिलकर ऐसी पीढ़ी का निर्माण करते हैं जो समाज में सम्मान और जिम्मेदारी के साथ योगदान दे सके।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक