कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर झारखंड में भव्य आयोजन, वरिष्ठ नेताओं को किया गया सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी के. राजू की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी का झंडा फहराया और स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ नेताओं अमानत अली, अनादि ब्रह्म, रोशन लाल भाटिया, कामता उपाध्याय, गुलफाम मुजीबी और देवराज खत्री को के. राजू और केशव महतो कमलेश द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के श्याम नारायण सिंह द्वारा नए कलेवर में प्रकाशित ‘कांग्रेस संदेश’ पत्रिका का विमोचन किया गया। वहीं, झारखंड में पेसा कानून लागू होने की खुशी में ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य-गान के साथ पेसा उत्सव भी मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। झारखंड में इस अवसर को व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य की 4500 ग्राम पंचायतों और 1100 नगर निकायों में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता के घर पर कांग्रेस का झंडा लगाया गया है तथा ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। के. राजू ने कहा कि आज देश में कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यशैली के बारे में जनता को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भाजपा देश के मूल लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने घोषणा की कि मनरेगा कानून में बदलाव के विरोध में कांग्रेस 05 जनवरी से आगामी चुनाव तक निरंतर आंदोलन करेगी। इसके तहत झारखंड में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जाकर मनरेगा श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि स्थापना दिवस कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि 1885 में बोया गया कांग्रेस का बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाने से लेकर आधुनिक, समावेशी और प्रगतिशील भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहने के कारण ही कांग्रेस जनता के निकट बनी हुई है। आज कांग्रेस की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है और जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष कर समाधान निकालना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम में राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, के.एन. त्रिपाठी, सतीश पॉल मुंजनी, अमूल्य नीरज खलको और लालकिशोर नाथ शाहदेव सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।-
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत