ज़ी स्टूडियोज़ की फिल्म गांधी टॉक्स 30 जनवरी को होगी रिलीज़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ुंबई। विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर ज़ी स्टूडियोज़ की फिल्म गांधी टॉक्स 30 जनवरी को रिलीज़ होगी।ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म गांधी टॉक्स की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव जैसे दमदार कलाकार नज़र आएँगे। फिल्म की सबसे खास बात है ए.आर. रहमान का संगीत, जो गांधी टॉक्स की आत्मा और आवाज़ बनकर उभरता है। संवादों की अनुपस्थिति में रहमान का बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों को भावनात्मक यात्रा पर ले जाता है। उनका संगीत खामोशी को एक गहरे, प्रभावशाली अनुभव में बदल देता है, जो फिल्म को वैश्विक और फेस्टिवल-रेडी स्तर पर स्थापित करता है। निर्देशक किशोर बेलेकर ने कहा, “गांधी टॉक्स खामोशी पर भरोसा करने वाली फिल्म है। जब भारतीय सिनेमा सौ से अधिक वर्षों की यात्रा पूरी कर चुका है, तब हम इसकी सबसे मूल भाषा, यानि शुद्ध अभिनय और भावनाओं की ओर लौटना चाहते थे। कलाकारों ने इस संवेदनशीलता को पूरी तरह अपनाया और ए.आर. रहमान का संगीत फिल्म की आवाज़ बन गया। ज़ी स्टूडियोज़ और मीरा चोपड़ा के समर्थन से हम एक ईमानदार और साहसिक सिनेमा रच पाए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भैंस लेकर दुमका जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल, भैंस की भी गई जान

पथरगामा : प्रखंड थाना क्षेत्र के माल रामपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो

मुहर्रम को लेकर मधुरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया ताजिया जुलूस का निरीक्षण

मेहरमा, प्रतिनिधि : मुहर्रम पर्व के अवसर पर मेहरमा प्रखंड अंतर्गत मधुरा गांव में निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद

न्यू पुलिस लाइन में एटीएम व झारखंड पुलिस सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन

गोड्डा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने शुक्रवार को धर्मूडीह स्थित न्यू पुलिस लाइन परिसर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम और झारखंड पुलिस सेल्फी

शहीद देव कुमार महतो के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

महागामा संवाददाता : नगर के वीर सपूत शहीद देव कुमार महतो का शहादत दिवस शुक्रवार को पूरे सम्मान, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया।