रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद सुखदेव भगत, विधायक लुईस मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, पूर्व विधायक केदार हाजरा एवं अन्य ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को सभी ने नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



