साहिबगंज पहुंची CBI की टीम, नींबू पहाड़ खनन मामले में जांच तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
साहिबगंज के नींबू पहाड़ खनन मामले की जांच के सिलसिले में CBI की टीम साहिबगंज पहुंची है। मंगलवार को CBI अधिकारियों ने इलाके में चट्टान तोड़ने और पत्थर क्रशर से जुड़े ठिकानों की जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार CBI की टीम ने छोटू यादव और पवित्रा यादव के क्रशर साइट का दौरा किया। टीम ने मौके पर मौजूद मशीनों, खनन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि नींबू पहाड़ क्षेत्र में अवैध खनन और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। इसी कड़ी में CBI को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि खनन कार्य नियमों के तहत हुआ या इसमें सरकारी नियमों का उल्लंघन किया गया। CBI की टीम ने साइट पर काम कर रहे लोगों से भी पूछताछ की और खनन कार्य से संबंधित जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जांच को आगे बढ़ाने के संकेत मिले हैं। CBI की कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच से अवैध खनन से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। एजेंसी की टीम आने वाले दिनों में अन्य ठिकानों पर भी जांच कर सकती है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक