जब रांची पुलिस लापता मासूम भाई-बहन ढूंढ नहीं पाई तो इनाम रखकर मांगी मदद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

 

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश लगातार जारी है। बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद रांची पुलिस ने तलाश अभियान को और तेज कर दिया है।

 

रांची पुलिस प्रशासन ने बच्चों का पता बताने वाले को दिए जाने वाले इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

दरअसल, दोनों बच्चे 02 जनवरी को धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्हार कोचा इलाके से लापता हो गए थे। घटना के बाद से रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा व्यापक स्तर पर बढ़ा दिया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, अब तक पांच हजार से अधिक मोबाइल नंबरों और लगभग दो हजार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा चुकी है। जिस दिन बच्चे लापता हुए थे, उस दिन इलाके में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, जिससे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सामान्य से कहीं अधिक थी। पुलिस द्वारा कॉल डंप निकालने पर हजारों मोबाइल नंबर सक्रिय पाए गए, जिनकी गहन जांच की जा रही है।

 

मामले की निगरानी के लिए रांची जिले के नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ शहर के सभी थानों के निरीक्षक और थाना प्रभारी धुर्वा थाना परिसर में कैंप कर रहे हैं, ताकि बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

 

इधर, बच्चों की बरामदगी के लिए झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सीआईडी के पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने देशभर के पुलिस महानिदेशकों, पुलिस आयुक्तों और महानिरीक्षकों को ह्यू एंड क्राई (पुलिस की ओर से जारी एक सार्वजनिक सूचना है, जिसमें किसी वांछित अपराधी या गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी जाती है, ताकि जनता की मदद से उसे पकड़ा जा सके) नोटिस जारी किया है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थानों, आउट पोस्टों और बीट हाउसों में बच्चों की जानकारी प्रसारित कर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है।

 

पुलिस की ओर से भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मामला धुर्वा थाना क्षेत्र (कांड संख्या 01/2026) से संबंधित है और इसकी जांच की निगरानी सीआईडी द्वारा की जा रही है।

 

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को भी बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोनों मासूमों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।-

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर