डब्ल्यूईएफ दावोस में ट्रंप का मैक्रों पर तंज, दवाओं की कीमतों को लेकर पुराने विवाद का जिक्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दावोस। स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर कटाक्ष कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया। ट्रंप ने महंगाई, जीवन-यापन की लागत और वैश्विक व्यापार असंतुलन पर बात करते हुए कहा कि लंबे समय तक अमेरिका बाकी देशों को “सब्सिडी” देता रहा, क्योंकि पूर्व राष्ट्रपतियों ने उन्हें ऐसा करने दिया। इसी क्रम में ट्रंप ने मैक्रों का जिक्र करते हुए दावोस में उनके सनग्लास पहनने पर तंज कसा। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्होंने मैक्रों को “खूबसूरत सनग्लास” में देखा और पूछा कि आखिर ऐसा क्या हो गया। गौरतलब है कि मैक्रों आंखों की समस्या के कारण चश्मा पहनते हैं। ट्रंप ने इसके बाद दवाओं और प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स की कीमतों को लेकर फ्रांस के साथ हुए एक पुराने विवाद का जिक्र किया। उनके अनुसार, उन्होंने मैक्रों से कहा था कि फ्रांस समेत कई देश लंबे समय से दवाओं की कम कीमतों का फायदा उठाकर अमेरिका पर बोझ डाल रहे हैं। ट्रंप का दावा है कि जब मैक्रों ने दवाओं की कीमतें बढ़ाने से इनकार किया, तो उन्होंने फ्रांस पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क और फ्रांसीसी वाइन व शैंपेन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी।

ट्रंप के मुताबिक, इस सख्त रुख के बाद कुछ ही मिनटों में मैक्रों ने सहमति जता दी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ दशकों से “अनुचित व्यवहार” किया जा रहा था, जिसे वह बदलना चाहते थे। उनके इस बयान ने एक बार फिर व्यापार नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर बहस तेज कर दी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष