झारखंड पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, जनजातीय संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद संघ प्रमुख सीधे राजधानी के निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय की ओर रवाना हुए, यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 24 जनवरी को राजधानी रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित जनजातीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार सुबह 10 बजे से आयोजित इस संवाद में झारखंड के जनजातीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान संघ प्रमुख न केवल सीधा संवाद करेंगे बल्कि कार्यक्रम को भी संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद जी, प्रांत प्रचारक गोपाल सहित संघ से जुड़े कई लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद संघ प्रमुख शनिवार शाम को पटना के लिए रवाना होंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष