टेंडर हार्ट स्कूल में विद्यार्थियों से रूबरू हुए नौसेना प्रमुख, बोले- खुश रहें, जीवन हो जाएगा आसान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने तुपुदाना स्थित टेंडर हार्ट स्कूल सहित राज्य के आठ अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ विकसित भारत-2047 के सपने को साकार करने को लेकर एक सार्थक संवाद किया। इस मौके पर विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि खुश रहें, जीवन आसान हो जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत अनोखे सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री, भारतीय नौसेना प्रमुख और उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि नौसेना प्रमुख इतने अधिक प्रभावित हुए कि उन्होंने विद्यार्थियों को दिल्ली आकर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निमंत्रण दिया।

कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उनको जीवन में अंग्रेजी अक्षरों ए, बी, सी, डी को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ए फोर एटीटयूड, बी फोर बीलिव इन योरसेल्फफ, सी फोर कैरेक्टसर और डी फोर ड्रीम को अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन मूल मंत्रों को जीवन में आत्मसात कर लेने से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जीवन में सदैव खुश रहें। उन्होंने कहा कि खुश होने के कारण खोजने की जरूरत नहीं है बस खुश रहें। जीवन अपने आप आसान हो जाएगा।

इसके बाद विद्यार्थियों ने उनसे विभिन्न समसामयिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और सहज भाषा में उत्तर दिया।

कार्यक्रम में टेंडर हार्ट स्कूल के अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने विकसित भारत-2047 के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का भविष्य आज इन्हीं विद्यालयों की कक्षाओं में सांस ले रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा, सोच और परिश्रम ही आने वाले समय में राष्ट्र-निर्माण की आधारशिला बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अवसर ऐसा है, जहां शिक्षा और राष्ट्र-निर्माण एक ही मंच पर साकार रूप में उपस्थित हैं।

इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि सभी रांचीवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि भारतीय नौसेना प्रमुख स्वयं टेंडर हार्ट स्कूल परिसर में उपस्थित होकर विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन टेंडर हार्ट स्कूल की उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला ने किया, जबकि विद्यालय के छात्र अक्षय दुबे ने समस्त विद्यार्थियों की ओर से भारतीय नौसेना प्रमुख और रक्षा राज्य मंत्री के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, टेंडर हार्ट स्कूल, रांची के अध्यसक्ष सुधीर तिवारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, अभिभावक, भारतीय थलसेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। इसके अलावा टेंडर हार्ट स्कूल की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे मोहंती, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला, कविता किरण झा सहित सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक भी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और