सीबीआई ने 50 हजार घूस लेते सेना के हवलदार और उसके रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। सीबीआई (एसबी, रांची) ने 50 हजार रुपये घूस लेते हुए सेना के हवलदार और एक निजी व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। गिरफ़्तार हवलदार का नाम मुकेश कुमार और उसके रिश्तेदार दिनेश कुमार राय बताये जा रहे है। हवलदार कथित रुप से सेना की जमीन पर भवन निर्माण का काम पूरा करने के लिए घूस ले रहा था। उसने पांच लाख रुपये घूस की मांग की थी।

 

सिंह मोड़ निवासी शिवम उर्फ बिशु ने सीबीआई से शिकायत की थी। इसमें यह कहा गया था कि सुदर्शन अपार्टमेंट की ढलाई का काम पूरा करने के लिए हवलदार मुकेश कुमार राय पांच लाख रुपये घूस की मांग कर रहा है। वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित डिफेंस लैंड एनओसी , आर एंड ओ एफएलटी यूनिट 56 एपीओ में पदस्थापित है।

 

हवलदार का यह कहना है कि निर्माण कार्य सेना की जमीन पर हो रहा है। इसलिए निर्माण करने के लिए उसे पांच लाख रुपये घूस चाहिए। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने प्रारंभिक जांच की। इसमें हवलदार द्वारा घूस मांगे जाने की पुष्टि हुई, हवलदार ने घूस की रकम 50-50 हज़ार के किस्त में लेने पर सहमति दी।

 

इसके बाद सीबीआई ने 31 जनवरी को योजनाबद्ध तरीके से हवलदार मुकेश कुमार राय और उसके रिश्तेदार दिनेश कुमार राय के गिरफ़्तार किया। सीबीआई की ओर से हवलदार की गिरफ्तारी की सूचना रांची स्थित सेना मुख्यालय को दे दी गयी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण