झामुमो के झारखंड दिवस की तैयारियां तेज, बोले बसंत भाजपा से कभी नहीं थी दुश्‍मनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा (भाजपा) के साथ नजदीकियां बढ़ने के सवाल को लेकर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और विधायक बसंत सोरेन ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर भाजपा के हमलोगों की दुश्मनी ही कब थी। बसंत सोरेन ने कहा कि हम झारखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों से मिलते रहते हैं। बसंत ने यह बातें पार्टी के प्रमंडलीय कार्यालय, खिजुरिया में 47 वां झारखंड दिवस के स्थापना समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

 

मरणापरांत स्‍वर्गीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण देने के बाद मुख्‍यमंत्री सहित झामुमो के कई नेताओं ने केंद्र सरकार की सराहना की थी। इसके बाद राज्य में झामुमो का भाजपा के साथ नजदीकियां बढने का कयास लगाकर सत्ता परिवर्तन होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

 

इधर बिहार चुनाव सहित अन्य राज्यों मे हुए चुनाव में झामुमो को इंडिया गठबंधन में सीट नहीं देने को लेकर बसंत ने कहा कि इससे हमें हानि नहीं बल्कि गठबंधन को हानि हुई है।

 

बसंत सोरेन ने 02 फरवरी को पार्टी का झारखंड दिवस की तैयारी को लेकर कहा कि स्थापना दिवस समारोह को लेकर पार्टी की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस वर्ष भी उन्‍होंने कहा कि झारखण्ड दिवस ऐतिहासिक होगा। यह दिवस झामुमो का संताल परगना मे अपनी शक्ति का ऐहसास कराता है। उल्‍लेखनीय है कि कार्यक्रम में आदिवासी-मूलवासी की समस्‍याओं, केंद्र की योजनाओं, एसआईआर, यूजीसी सहित हेमंत सरकार के कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

 

इस अवसर पर जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन, केंद्रीय प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी, जिला अध्यक्ष शिवा बास्की, रवि यादव, प्रराक्रम शर्मा, नगर अध्यक्ष विजय दास मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की