रांची नगर निगम का बड़ा एक्शन: भारी टैक्स चोरी पकड़ी गई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: डेस्क रिपोर्ट: रांची नगर निगम की राजस्व शाखा ने शहर में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को निगम की विशेष टीम ने विभिन्न वार्डों में छापेमारी और मापी अभियान चलाया, जिसमें आवासीय की आड़ में व्यावसायिक गतिविधियों और क्षेत्रफल छिपाकर कम होल्डिंग टैक्स भरने के कई सनसनीखेज मामले सामने आए हैं।

प्रमुख संस्थानों में मिली भारी विसंगतियां

निगम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सबसे चौंकाने वाला मामला वार्ड संख्या 35 स्थित V2 Mall में मिला। यहाँ मात्र 780 वर्गफीट आवासीय क्षेत्र का टैक्स भरा जा रहा था, जबकि भौतिक मापी में यह 21,608 वर्गफीट व्यावसायिक क्षेत्र पाया गया।

 रामेश्वरम होटल (वार्ड 14): 600 वर्गफीट आवासीय के बदले 4,055 वर्गफीट व्यावसायिक पाया गया।

बुधुवा उरांव कॉम्प्लेक्स (वार्ड 32): 10,800 वर्गफीट के स्थान पर 18,459.75 वर्गफीट क्षेत्रफल मिला।

होटल अक्स रेसेडेंसी (वार्ड 14): 3,150 वर्गफीट के बदले 5,704 वर्गफीट की मापी हुई।

वार्ड 14 स्थित एक हॉस्टल: यहाँ 1,500 वर्गफीट का भुगतान हो रहा था, जबकि असल क्षेत्रफल 11,083 वर्गफीट निकला।

गोपाल कॉम्प्लेक्स (वार्ड 05): यहाँ 760 वर्गफीट के स्थान पर 4,308 वर्गफीट क्षेत्रफल पाया गया।

निगम की चेतावनी: 100% जुर्माना लगेगा

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि पाई गई इन सभी विसंगतियों को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए टैक्स वसूली एजेंसी M/S SPS को निर्देशित कर दिया गया है। निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी संपत्तियों के क्षेत्रफल, उपयोग (व्यावसायिक/आवासीय) और रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि का पुनर्मूल्यांकन स्वयं कर लें।

>अधिकारी का संदेश:झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 (संशोधित 2013) के तहत, गलत जानकारी देने पर 100 प्रतिशत शास्ति (Penalty) के साथ कर की वसूली की जाएगी।>

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर कथक केंद्र में गूंजी घुंघरुओं की थाप: पंडित बिरजू महाराज की जयंती पर शिष्यों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भागलपुर | केलांचल टाइम्स भागलपुर कथक केंद्र में आज कथक के शिखर पुरुष और पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की जयंती अत्यंत श्रद्धा और गरिमा

एसएसपी ने किया ग्रामीण थानों का औचक निरीक्षण; लंबित कांडों के निपटारे और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

रांची: आज वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने ग्रामीण पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इटकी, बेड़ो, नरकोपी और लापुंग थानों का सघन निरीक्षण किया।

दूसरी शादी के लिए पति बना ‘जल्लाद’, जंगल में पत्नी को जिं*दा जलाया; सास समेत 7 गिरफ्तार

गिरिडीह:  गिरिडीह जिले के बगोदर में हुए ‘शाहिना प्रवीण हत्याकांड’ का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। 30 जनवरी को कारीपहाड़ी के घने जंगलों

UPSC 2026: सिविल सेवा परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव; IAS-IPS बनने के बाद दोबारा परीक्षा देने पर रोक

नई दिल्ली : शिक्षा डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए नियमों में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बदलावों की घोषणा