राधानगर: शादी की खुशियां गम में बदली, पटाखे की चिंगारी से दो घर राख, लाखों का नुकसान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा (राधानगर): राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में शुक्रवार की आधी रात जश्न के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह में छोड़े जा रहे पटाखे की चिंगारी से दो घरों में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर गृहस्थी का सारा सामान, कीमती दस्तावेज और नकदी जलकर राख हो गई।

कैसे घटी घटना?

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे गांव के नरेन मंडल की पुत्री के विवाह समारोह में बाराती आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे की एक चिंगारी पास ही स्थित सुरेन मंडल और महाजनी बेवा के घरों पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सिलेंडर फटने से बढ़ा खतरा, बाल-बाल बची जान

हादसे के वक्त परिवार के लोग घरों के अंदर सो रहे थे। धुआं उठते देख सभी आनन-फानन में बाहर निकले। इसी बीच घर में रखे गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वरना पूरा मोहल्ला इसकी चपेट में आ सकता था।

पीड़ितों का भारी नुकसान

आगलगी की इस घटना ने दो परिवारों को सड़क पर ला दिया है:

सुरेन मंडल: पीड़ित ने बताया कि घर के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज, कीमती सामान और करीब 20 हजार रुपये नगद जल गए।

महाजनी बेवा: उन्होंने बताया कि वे और उनका बेटा घर के अंदर सो रहे थे और बड़ी मुश्किल से जान बचाकर बाहर निकले। भागने के क्रम में वे जख्मी भी हुई हैं। उनके घर में रखे घरेलू सामान के साथ 50 हजार रुपये नगद भी खाक हो गए।

घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और मदद की गुहार लगाई है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन