तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा (साहिबगंज): राधानगर थाना क्षेत्र के लालबथान गांव में रविवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मोहनपुर-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हाइवा ने 32 वर्षीय युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना का विवरण

मृतक की पहचान देबू साहा (31 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार देबू अपने खेत देखकर पैदल घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा को कब्जे में लेकर सड़क पर लगा दिया और मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। साथ ही दोषी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसआई गंगा प्रसाद यादव और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार