भूतेश्वर नाथ मंदिर में ‘अति महा रुद्र यज्ञ’ की गूंज, नई आयोजन समिति का हुआ गठन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहेट (साहिबगंज): प्रखंड के प्रसिद्ध भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में सोमवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उप प्रमुख रूपक साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी श्री श्री 108 अति महा रुद्र यज्ञ को भव्य रूप से सफल बनाना और आयोजन समिति का पुनर्गठन करना था।

नई समिति का गठन: चंद्रशेखर साह बने अध्यक्ष

यज्ञ के सुचारु संचालन के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: चंद्रशेखर साह
  • उपाध्यक्ष: विपिन गुप्ता, राजीव पांडे और केदार कुमार साह
  • सचिव: अजय भगतसहसचिव: राज साह एवं रूपक कुमार मित्राकोषाध्यक्ष: सुवेंदु वर्धन
  • उपकोषाध्यक्ष: धीरज मोदी

संरक्षक मंडल: रूपक कुमार साह, नंदकिशोर भगत, सत्यनारायण भगत, गौरीशंकर साह, जुगनू गुप्ता और जयदेव चांद।

विभिन्न प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

यज्ञ और मेले की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है:

  • मीडिया प्रभारी: अजीत झा और सुकांतो वर्धन।
  • पूजा प्रभारी: शंभू डोकानिया, भीष्म पाद नाथ और आलोक शाह।
  • मेला प्रभारी: शिवानंद शाह (टुना), कन्हाई ढोली और अजय शाह।

अन्य: निरंजन भगत (वाहन/चंदा प्रभारी), दिलखुश झा व दिव्येंदु दास (ग्रामीण क्षेत्र प्रभारी), कैलाश शाह (उपचंदा प्रभारी) और रवींद्र शाह (पेयजल प्रभारी)।

11 दिवसीय मेले का होगा भव्य आयोजन

बैठक में निर्णय लिया गया कि यज्ञ के दौरान 11 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, निर्बाध बिजली, पेयजल और यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।

यज्ञ को लेकर बरहेट के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में 100 से अधिक ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन