मजदूरों की कानूनी सुरक्षा पर संकट: लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को भागलपुर में गरजेगा मजदूर वर्ग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर (केलांचल टाइम्स): केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों और नए लेबर कोड के विरोध में आगामी 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर भागलपुर में सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को विभिन्न केंद्रीय मजदूर संगठनों ने संयुक्त रूप से वाहन प्रचार अभियान चलाकर मजदूरों को एकजुट होने का आह्वान किया।

नुक्कड़ सभाओं के जरिए हुंकार

अभियान के दौरान भागलपुर शहर और आसपास के सीमावर्ती इलाकों के प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं की गईं। शाम को स्थानीय स्टेशन चौक पर एक बड़ी सभा का आयोजन हुआ। नेतृत्वकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों के कानूनी अधिकारों को खत्म करना चाहती है। यह मेहनतकशों पर एकतरफा युद्ध है, जिसका जवाब हड़ताल से दिया जाएगा।इस देशव्यापी हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

12 फरवरी को सड़कों पर उतरने की अपील

ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने भागलपुर के तमाम मजदूरों से अपील की कि वे अपने अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए 12 फरवरी को सुबह 11 बजे स्टेशन चौक पर एकत्रित हों और विशाल जुलूस-प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार की नीतियों का विरोध करें।

अभियान का नेतृत्व और प्रमुख उपस्थिति

इस अभियान और सभा का नेतृत्व ऐक्टू के जिला संयुक्त सचिव सिकन्दर तांती, सीटू के जिला सचिव दशरथ प्रसाद, इंटक के जिला अध्यक्ष ई. रवि कुमार और सेवा की जिला अध्यक्ष उजरा बानो ने किया।

सभा को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में शामिल थे: – मुकेश मुक्त (राज्य सह जिला सचिव, ऐक्टू) ,मनोहर शर्मा (जिला उपाध्यक्ष, एटक) ,रवि कुमार सिंह (एआईयूटीयूसी), मनोहर मंडल (सीटू)

मौके पर डॉ. सुधीर शर्मा, दीपक कुमार, विष्णु कुमार मंडल, अमित गुप्ता, अमर कुमार, मनोज कृष्ण सहाय, सुभाष कुमार, गौरीशंकर राय और सचिन कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए