सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। सिमरी बख्तियारपुर स्थित जिला मंत्री अरविंद भगत के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने अभियान की रूपरेखा साझा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को देशभर के मंदिरों में ‘समरसता दीप महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ‘कलश वंदन अभियान’ चलाया जाएगा तथा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) तक ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा’ निकाली जाएगी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि सहरसा जिले में भी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ और पंचायत स्तर पर समरसता दीप महोत्सव, संगोष्ठी, जनसंवाद और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का संकल्प संत गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

जिला मंत्री अरविंद भगत ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

संवाददाता सम्मेलन में विष्णुदेव मुखिया, नीरज शर्मा, सोनी पांडेय सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न