????️ सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया वार्ड 20 में बसंत कुमार सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड पार्षद प्रत्याशी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थित उम्मीदवार बसंत कुमार सिंह के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन अपर बाजार, जालान रोड में संपन्न हुआ।

कार्यालय का उद्घाटन JMM के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा,
“झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ती रही है। वार्ड 20 में विकास, स्वच्छता, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बसंत कुमार सिंह को विजयी बनाना जरूरी है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड 20 से JMM अध्यक्ष मुन्ना यादव के नेतृत्व में की गई। आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन जेडिया, लालजी रमण, विक्रम सिंह, अरुण वर्मा, सागर वर्मा, शिवनंदन मिश्रा एवं सुनील साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नारों और तालियों की गूंज के बीच बसंत कुमार सिंह ने वार्ड के सर्वांगीण विकास, साफ-सफाई, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही वार्ड 20 में चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं, जिससे आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की