महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की राज्यवासियों के कल्याण की प्रार्थना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजधानी पटना के खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट आयोजित महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ, माँ पार्वती एवं भगवान नंदी की आरती कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य था। शोभा यात्रा में भगवान भोलेनाथ की झांकी निकाली गई, जिसका भव्य स्वागत आरती और पुष्प वर्षा के साथ किया गया। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर, खाजपुरा में विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधायक संजीव चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की