भारत में निवेश और डिजिटल सहयोग पर Google के सीईओ Sundar Pichai ने Narendra Modi से की मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली : ए आई इम्पैक्ट समिट’ में हिस्सा लेने आये गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के अवसर पर सुंदर पिचाई से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत में एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों एवं पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार कार्य कर सकता है, इस पर चर्चा हुई।” इससे पहले श्री पिचाई ने सुबह यहां पहुंचने पर कहा कि वह ए आई सम्मेलन में हिस्सा लेने आये हैं और 20 फरवरी को मुख्य भाषण देंगे। श्री पिचाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने आयोजकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। श्री पिचाई का संबोधन 20 फरवरी को सुबह होगा जिसे सम्मेलन के सबसे प्रतीक्षित सत्रों में से एक माना जा रहा है। सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि , लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा, यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नहयान शामिल हैं।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की