DSPMU के योगेश भास्कर की JPL 2026 में एंट्री, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर बोले— “सिर्फ अकादमिक ही नहीं, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ दें”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के दर्शनशास्त्र विभाग के छात्र योगेश भास्कर का चयन आगामी झारखंड टी-20 लीग (JPL 2026) के लिए ₹3.5 लाख में कोयलांचल सुपर किंग्स टीम में हुआ है। हाल ही में जमशेदपुर में आयोजित लीग के पहले ऐतिहासिक प्लेयर ऑक्शन में योगेश को यह अवसर मिला।

विश्वविद्यालय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावशाली कप्तानी करने वाले योगेश भास्कर के लिए यह उपलब्धि उनके क्रिकेट करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। कैंपस क्रिकेट से पेशेवर क्रिकेट तक का उनका सफर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग से शुरू हुआ और अब उन्हें राज्य की प्रतिष्ठित टी-20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।

योगेश की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही सफलता का एकमात्र मार्ग नहीं है। उन्होंने कहा, “यह आवश्यक नहीं कि हम केवल अकादमिक श्रेष्ठता पर ही केंद्रित होकर आजीविका की तलाश करें। आवश्यक यह है कि हम जिस भी क्षेत्र और हुनर से जुड़े हों, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें।”

कुलपति ने योगेश की उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका अगला लक्ष्य राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना और देश का नाम रोशन करना होना चाहिए।

विश्वविद्यालय परिवार ने योगेश भास्कर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन