खेत बचाओ अभियान के तहत देवीनगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को मृदा संरक्षण, जैव उर्वरकों के उपयोग और टिकाऊ खेती की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने ढैंचा को हरी खाद के रूप में अपनाने तथा मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी। कम वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को कम अवधि वाली धान की उन्नत किस्मों की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।





