70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल चैंपियन बना जबकि साहिबगंज उपविजेता रहा। विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को एसपी अमित कुमार सिंह ने मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल की पेशेवर दक्षता को बढ़ावा देना था।

 

साहिबगंज पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपनी पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निष्पक्ष संचालन और मूल्यांकन के लिए अपराध अनुसंधान विभाग, रांची की ओर से उच्च स्तरीय परीक्षक मंडल का गठन किया गया था। इस मंडल में सीआईडी विशेषज्ञ, राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक सहायक और अनुभवी पुलिस अधिकारी शामिल थे।

प्रतियोगिता के दौरान फिंगर प्रिंट, वैज्ञानिक जांच, अपराध अनुसंधान, कानून एवं न्यायिक प्रक्रियाएं, फॉरेंसिक साइंस, कंप्यूटर साक्षरता, फोटोग्राफी, ऑब्जर्वेशन टेस्ट और अन्य तकनीकी विषयों पर लिखित, मौखिक और प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान किए गए।

 

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि पहली बार साहिबगंज जिले में संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का सफल आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों को समझने और अपनाने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पुलिस मीट के लिए भी टीम का चयन किया गया है।

ओवरऑल प्रदर्शन में पाकुड़ जिला बल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि साहिबगंज जिला बल उपविजेता रहा। वहीं जामताड़ा जिला बल के आरक्षी मुचकुन्द कुमार राय को ओवरऑल रेंज चैंपियन और पाकुड़ जिला बल के इंस्पेक्टर प्रयाग दास को उपविजेता घोषित किया गया।

फिंगर प्रिंट प्रैक्टिकल एवं ओरल प्रतियोगिता में दुमका के एसआई रोहित साव प्रथम, साहिबगंज के थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह द्वितीय और दुमका के इंस्पेक्टर लॉरेंस करकेट्टा तथा देवघर के एसआई शशि कपूर तृतीय स्थान पर रहे। फॉरेंसिक साइंस में साहिबगंज के एसआई पंकज कुमार दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कंप्यूटर अवेयरनेस में पाकुड़ के आरक्षी पिंटू कुमार साहा प्रथम, गोड्डा के रौशन कुमार साह द्वितीय और पाकुड़ के तापेश कुमार मंडल तृतीय स्थान पर रहे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में देवघर के एसआई शशि कपूर ने पहला स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान टीम लीडरों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही रांची से आए ज्यूरी सदस्यों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों